फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने वालों की बिगड़ जाएगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश के कई शहरों में हुई हिंसा के बाद प्रशासन सख्त है। एसपी ने पुलिस और पीएसी के साथ लालगेट से बीबीगंज तक रूट मार्च किया। चौकी में पीस कमेटी की बैठक में सख्त लहजे में कहा कि जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसकी सूरत बिगाड़ दी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी प्रदीप सिंह और पुलिस बल के साथ बुधवार शाम छह बजे लालगेट, घुमना, चौक, नगर पालिका तिराहा होते हुए बीबीगंज चौकी पहुंचे। वहां समाज के लोगों के साथ बैठक की। कहा कि किसी भी धर्म के लोगों ने माहौल बिगाड़ा तो उसकी सूरत हम बिगाड़ देंगे।
सोशल मीडिया की अफवाह पर जाने की जरूरत नहीं है। अपने समाज के लोगों को समझाएं, ताकि भ्रम की स्थिति पैदा न हो। यदि मुस्लिम समाज को कोई ज्ञापन देना है, तो शुक्रवार यानी जुमे से पहले तीन चार लोग दे सकते हैं, मगर जुमे के दिन ज्ञापन देना बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

शहर काजी सैयद मुताहिर अली ने कहा कि फर्रुखाबाद गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। इसको बरकरार रखना है। जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घर जाएं। किसी चौराहा व होटल पर बैठने की जरूरत नहीं है। फुरकान अहमद, भोले खान, वकील वारसी, बॉबी गुप्ता, निसार, सफीर, बाबू खान, सभासद आदेश गुप्ता, संजू वर्मा आदि थे।
भड़काऊ पोस्ट न डालें
कमालगंज। बुधवार शाम क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय शर्मा ने ब्लाक कार्यालय परिसर में पीस कमेटी बैठक की। सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डालें। प्रभारी निरीक्षक बोले, आसपास कहीं भी विवाद होने की स्थिति हो तो यूपी 112 व थाना पुलिस को सूचना दें। मौलाना नूरी, चंदा फौजी, आशु, रिंकू शर्मा, गौरव गुप्ता, मधुर दुबे, शिवकुमार गोयल, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें