फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर जानलेवा हमला करने में सपा नेता को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकान खाली कराने के विवाद में भाई पर फायरिंग करने के मुकदमे में पुलिस ने सपा नेता को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने का दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस को रिवाल्वर से तीन कारतूस व व दो खोखे भी मिले हैं। रिवाल्वर को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया निवासी सपा नेता रजत क्रांतिकारी का शुक्रवार को दुकान खाली कराने को लेकर अपने पशु चिकित्सक भाई विवेक माहेश्वरी से विवाद हो गया था।
सपा नेता ने भाई पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी थी। इसमें भाई बच गया था। पुलिस ने सपा नेता को पकड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ली थी। भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने रजत क्रांतिकारी के खिलाफ जानलेवा हमला व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने लाइसेंसी हथियार से सरेआम फायरिंग करने में का मुकदमा भी दर्ज किया है। शनिवार दोपहर सपा नेता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सपा नेता के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए आख्या एसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें