फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एसपी से मांगी अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर भी जनपद में अवैध रूप से चल रहे टेंपो, बस स्टैंड, पार्किंग स्थलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। सड़क सुरक्षा अभियान की नियमित रिपोर्ट भी नहीं बन रही है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में एसपी को पत्र लिखकर प्रतिदिन होने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एसपी को लिखे पत्र में कहा कि 18 मई को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सड़क सुरक्षा अभियान का प्राथमिकता से पालन कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एएसपी व एडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभियान की रिपोर्ट प्रतिदिन गूगल शीट पर अपलोड की जानी है।
आदेश के बावजूद अवैध रूप से संचालित टेंपो व बस स्टैंड, पार्किंग स्थल के विरुद्ध कार्रवाई करने में रुचि नहीं ली जा रही है और न ही अभियान की रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस पर शासन से नाराजगी जताकर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने एसपी को अपने स्तर से नोडल अधिकारी एएसपी को निर्देश देकर प्रतिदिन गूगल शीट पर रिपोर्ट उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें