फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बताए दंगाइयों से निपटने के गुर

Sun, 10 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन मैदान में रविवार को ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूटों को दंगों से निपटने के गुरु सिखाए गए। मैदान पर आंसू गैस, फायर ब्रिगेड और फायरिंग कर दंगाइयों को खदेड़ने का रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन


एसपी राजेश कृष्ण की अगुवाई में दंगाइयों से निपटने के  लिए अलग अलग टीमों का गठन किया। एसपी ने दंगाइयों को रोकने के लिए जवानों को मुस्तैदी से तैनात रहने की सलाह दी। रिहर्सल के दौरान दंगाइयों पर फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार छोड़ी।

दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए टियर गैस के फायर किए गए। बाद में दंगाइयों को तितर बितर करने के लिए एंटी राइड गन से रबर बुलेट का फायर किया गया। इस दौरान सीओ सिटी योगेश कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, एसओ शमशाबाद कुलदीप दीक्षित, एसओ जहानगंज एमके त्रिपाठी, एसएसआई कायमगंज यतेंद्र यादव समेत कई एसओ व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें