फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरओ बनकर एसपी के सीयूजी से कॉल करने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी के सीयूजी नंबर से पीआरओ बनकर फोन करने वाले युवक को सर्विलांस टीम ने पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि युवक ने एक एप के माध्यम से एसपी के सीयूजी नंबर का इस्तेमाल कर कॉल की थी। इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के पीआरओ स्वदेश कुमार ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि एसपी अशोक कुमार मीणा के सीयूजी नंबर से पीआरवी को 15 मई को कॉल करके झूठी सूचना देकर परेशान किया गया। पीआरवी के कमांडर के विरोध करने पर कॉल करने वाले ने गाली गलौज कर अभद्र भाषा इस्तेमाल की।
आशंका व्यक्त की कि किसी एप के माध्यम से एसपी के सीयूजी नंबर का इस्तेमाल कर पीआरओ बनकर बात की गई। मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर कमलेेश कुमार कर रहे हैं।
उन्होंने इस प्रकरण में सर्विलांस टीम को पत्र भेजा था। एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया। सर्विलांस टीम प्रभारी जेपी शर्मा ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी युवक को इस प्रकरण में पकड़ा है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में एप के माध्यम से कॉल करने की बात स्वीकार की है। अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सर्विलांस टीम युवक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें