फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में सपा धांधली का आरोप लगा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में सपा ब्लॉक स्तर पर 11 जुलाई को प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की सफलता के लिए सपा ने ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की है। इसके विरोध में सपा ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार को प्रदर्शन करेगी। इसमें जिलाध्यक्ष,
पूर्व व वर्तमान सांसद एवं विधायक, विधान परिषद सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख व पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल होंगे। फ्रंटल संगठनों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने प्रदर्शन की सफलता के लिए महेंद्र सिंह कटियार को बढ़पुर का प्रभारी बनाया है। डॉ. सुबोध यादव को मोहम्मदाबाद, डॉ. जितेंद्र यादव को नवाबगंज, अजीत कठेरिया को शमसाबाद,
अरशद जमाल सिद्दीकी को कमालगंज, रामप्रकाश यादव को कायमगंज व शिवप्रताप सिंह उर्फ चीनू को राजेपुर ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में दो-दो सह प्रभारी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें