फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकनपत्र लेने जा रहे सपाई को पीटा, बीडीसी के कागज छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकासखंड बढ़पुर में ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन में नामांकन पत्र खरीदने जा रहे सपाई को युवकों ने पीट दिया। एक महिला बीडीसी को घेर लिया। जबकि दूसरी से कागजात छीन लिए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे सपा समर्थक युवक को नामांकन पत्र खरीदने के लिए बढ़पुर ब्लाक कार्यालय जाते समय युवकों ने घेरकर पीट दिया। उसे बैरियर से ही वापस भगा दिया गया। इसके बाद सपा नेता सुलक्षणा सिंह के साथ रमन्ना गुलजार बाग की बीडीसी नीलम देवी नामांकन पत्र खरीदने के लिए बैरियर के लिए आगे बढ़ीं तो युवकं ने घेर लिया। पुलिस ने भी मदद नहीं की। वे बिना नामांकन पत्र लिए वापस चलीं गईं। इसी बीच बुढ़नामऊ की बीडीसी सरिता देवी नामांकनपत्र पत्र ले जा रही थीं तो उन्हें घेरकर कागजात ही छीन लिए गए। इससे नामांकनपत्र दाखिल करना तो दूर पर्चा भी नहीं खरीद सकीं।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर की करीबी भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी ने बुधवार को ही नामांकनपत्र के दो सेट खरीदे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर उनके नामांकन पत्र जमा कराए। वहीं प्रत्याशी के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत व समर्थक भी मौजूद रहे। पुलिस के रोकने के बावजूद ब्लाक परिसर में भाजपाई डटे रहे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 2:45 बजे चुनाव प्रेक्षक विशेष सचिव सूक्ष्म लघु उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन प्रदीप कुमार ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन के बारे में पूरी जानकारी ली और वापस चले गए।
ब्लाक कार्यालय गेट के दोनों ओर मुख्य मार्ग पर चार बैरियर लगाकर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया। पुलिस की सख्ती आम आदमी तक सीमित रही। किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। इसी बीच एक भाजपाई युवक के बाइक से पहुंचने पर पुलिस ने रोका तो वह उखड़ गया और दरोगा को जमकर खरी-खोटी सुनाईं।
करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य निरीक्षण करने पहुंचे। इसी के बाद पुलिस कर्मी सक्रिय हो गए। भाजपा समर्थकों को कई झुंड में खड़े देख एसपी ने माइक से एनाउंस कराकर बाहर निकलने को कहा। बाद में पुलिस कर्मियों ने भाजपाइयों को खदेड़ दिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को हेलमेट पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि युवक से मारपीट और महिला बीडीसी को घेरने के मामले का उन्हें वीडियो मिला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी प्रत्याशी को नामांकनपत्र न खरीदने दिए जाने के बावजूद वह ब्लाक कार्यालय तक जाने की जहमत नहीं उठा सके। सत्ता की हनक का खौफ सपाइयों में साफ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें