फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुत्र ने पिता को फावड़े से घायल करने के बाद बहनों को पीटा

Tue, 21 May 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। कुछ दिन पहले पिता को फावड़े से घायल करने वाले पुत्र ने बहनों से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो लेकर बहन ने थाने में भाई के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी नाहर सिंह को कुछ दिन पहले जमीन के बंटवारे के विवाद में पुत्र प्रेम ने फावड़े से प्रहार कर घायल कर दिया था। घायल नाहर को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में प्रेम को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था। सोमवार को प्रेम अपने दो साथियों के साथ आया। जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा।
बहन रुचि ने पिता नाहर सिंह के स्वस्थ होने के बाद बंटवारा करने की बात कही। इस पर प्रेम ने बहन रुचि के साथ मारपीट कर दी। बचाने आई दूसरी बहन नीलम को भी मारपीट कर घायल कर दिया। रुचि ने मारपीट करने का वीडियो बना लिया। रुचि ने भाई के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर देकर पुलिस को वीडियो भी दिखाया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें