फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम को देख किसी ने छिपाई तो किसी ने थमाई पॉलिथीन

Sun, 15 Jul 2018 11:56 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पाॅलिथीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
शासन के आदेश पर 50 माइक्रोन वाली पॉलिथीन को बंद कराने के लिए शहर में निकली टीमों ने दुकानों में छापेमारी की। किसी दुकानदार ने टीम को देखकर पॉलिथीन छिपा ली तो किसी ने खुद पॉलिथीन के पैकेट टीम को थमा दिए। कुछ जगहों पर दुकानदारों से नोकझोंक भी हो गई। साप्ताहिक बंदी के कारण शहर का बाजार बंद रहा, इससे अभियान फीका रहा। फतेहगढ़ में बाजार खुला हुआ था। इस कारण पहले दिन करीब 27 किलो पॉलिथीन टीम ने जब्त की। जिन दुकानों पर दो चार पॉलिथीन मिली, उनको भी टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन


शहर में दोपहर करीब एक बजे से पांच टीमें पॉलिथीन के खिलाफ चल रहे अभियान पर निकलीं। पहली टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार के नेतृत्व में घुमना बाजार से भोलेपुर तक अभियान चलाया। उन्होंने घुमना लाला गेट आदि बाजारों सहित छोटी-छोटी दुकानों से पॉलिथीन जब्त की। बूरावाली गली में टीम की एक नमकीन की दुकान पर हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि वहां से टीम को थोड़ी सी पॉलिथीन ही मिली। हालांकि घुमना व लालगेट का ज्यादातर बाजार बंद था। कुछ लोग टीम को देख कर दुकान बंद कर भाग गए। बस स्टैंड के पास एक पापड़ी विक्रेता की ठेली के पास टीम खड़ी थी। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। वह उनके पीछे ही पापड़ी एक पॉलिथीन मेें भर रहा था। जब तक वह माजरा समझ पाया तब तक देर हो गई थी। हालांकि टीम के अधिकारियों ने जब यह नजारा देखा तो उनकी हंसी निकल गई। टीम ने उसकी सारी पॉलिथीन जब्त कर लीं। इसके बाद बढ़पुर में टीम ने एक पान की गुमटी में छानबीन की तो वहां से महज तीन पॉलिथीन ही मिलीं। इस पर वहां मौजूद लोग मुस्कुराते हुए चले गए।

इस टीम ने करीब 60 दुकानों से लगभग सात किलो पॉलिथीन जमा की। इसके अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने घुमना बाजार से बीबीगंज तक अभियान चलाया। इस टीम ने चार किलो पॉलिथीन जमा की। तहसीलदार सदर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में फतेहगढ़ से भोलेपुर तक अभियान चला, बढ़पुर चिकित्सालय के डा. प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में जसमई दरवाजे से रेलवे रोड और लोहाई रोड तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी टीमों ने लगभग 27 किलो पॉलिथीन जमा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें