जांच करने जा रहे सिपाही की दुर्घटना में मौत
फर्रुखाबाद। जांच करने के लिए बाइक से जा रहे सिपाही की अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर में गंभीर चोट आने मौत हो गई गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
जनपद फतेहपुर के थाना असोथर के गांव कलरवापुर निवासी सिपाही प्रभुदयाल(59) मेरापुर थाने में तैनात थे। मंगलवार देर शाम प्रभुदयाल बाइक से प्रार्थना पत्रों को लेकर जांच के लिए क्षेत्र में गए थे।
प्रभुदयाल जब गांव नगलासूदन से दुल्लामई मोड़ पर पहुंचे तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ धर्वेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाही को सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभुदयाल शाम को उनके पास आए और कहा कि दो दिन से वह कहीं गए नहीं हैं। प्रार्थना पत्र लेकर की जांच के लिए वह क्षेत्र में जा रहे हैं। इस पर उनको जाने के लिए कह दिया था। उनकी वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। वह चार माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दी गई है।