फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को घेरा, नारेबाजी, काले झंडे दिखाए

विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष की कार को घेरे बैठे उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
युवा व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को घेरा, नारेबाजी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की जर्जर सड़कों का काम शुरू न होने से गुस्साए युवा व्यापारियों ने नगर पालिका से घर आते समय रास्ते में पालिकाध्यक्ष का घेराव कर लिया। काले झंडे दिखाए और नारेबाजी करके सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को वार्ता के लिए राजी किया। व्यापारी कार के पास पहुंचे, तो चेयरमैन बिना बात किए चली गईं। इस पर व्यापारियों ने कार का पीछा कर नारेबाजी की।
सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में तमाम युवा व्यापारी मोहल्ला कुचिया-चीनीग्रान के मोड़ पर पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की कार वहां पहुंची, तो व्यापारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कार का घेराव करके सभी व्यापारी सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ नारे लगाते हुए हाथ में काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और जहां बस्ती नहीं है, वहां की सड़कें बनाई जा रही हैं। पालिकाध्यक्ष का घेराव होने की सूचना मिलते ही तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने व्यापारी नेताओं से वार्ता की। करीब आधा घंटे तक चली वार्ता के बाद व्यापारी पालिकाध्यक्ष से बात करने को राजी हुए।
विज्ञापन

पुलिस व्यापारियों को लेकर पालिकाध्यक्ष की कार के पास पहुंची लेकिन उन्होंने कार के शीशे तक नहीं खोले। उन्होंने व्यापारियों से बिना बात किए ही कार आगे बढ़वा दी। इस पर व्यापारी आगबबूला हो गए। उन्होंने फिर से पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाते हुए कोटा पार्चा मोहल्ले के तिराहे तक कार का पीछा किया। व्यापारियों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष का घमंड एक दिन हर हाल में खत्म होगा। विरोध करने वालों में सलमान खान, नोमान खान, अंशू मिश्रा आदि 25 व्यापारी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें