फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनपद प्रवास के दौरान सोमवार को अमृतपुर व कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हैं।
विज्ञापन

शमसाबाद व अचरा मंडल की बैठक रजलामई स्थित गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत हो इसके लिए बूथ कमेटियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए कृषि सुधार बिल को लेकर विपक्ष तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहा है। विपक्ष ने कभी किसानों की हित का कोई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने का कार्य करें। सपा, बसपा व कांग्रेस के पास नेतृत्व का अभाव है।
अभय सिंह, शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी विमल कटियार, जय गंगवार, अचरा मंडल अध्यक्ष अजय वीर सिंह, सुगंध गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें