फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के शमसाबाद स्टेशन के पूर्व में स्थित समपार संख्या 168सी (रेल फाटक) पर मशीन से स्लीपर बदलने, ओवर हॉलिंग का काम किया जाएगा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद खान ने बताया कि 14 सितंबर रविवार सुबह छह बजे से 15 सितंबर शाम पांच बजे यानी 35 घंटे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
नवाबगंज-कायमगंज आने-जाने वाले भारी वाहन कायमगंज स्टेशन से पूर्व में स्थित समपार (रेल फाटक) से गुजर सकेंगे। हल्के वाहनों को रामनगर रोड से निकाला जाएगा। उन्होंने एसपी से पुलिस व्यवस्था कराने की मांग की है। (संवाद)