फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दंपती व भाई-बहन सहित 6 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति, भाई-बहन समेत छह और को कोरोना
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में कोराना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रवासियों पर निगरानी को बनी समिति की लापरवाही से संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। दिल्ली, नोएडा व जयपुर से प्रवासी सीधे घर पहुंचे। तीन जून को उनकी जांच कराई गई। इनमें दंपति व भाई-बहन सहित 6 प्रवासियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 51 हो गया।
कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी युवक पत्नी के साथ नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। दो जून को वह बस से अलीगंज पहुंचा। वहां से करीब चार किमी पैदल चला। सूचना पर पहुंचा भाई दोनों को बाइक से घर ले आया। रात में दंपति घर में रुके। सुबह वे कंपिल स्थित केएसआर इंटर कालेज पहुंचे, वहां उन्हें क्वारंटीन कर नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को जांच रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव मिले। गांव सिवारा मुकुट निवासी 21 वर्षीय युवक परिजनों के साथ दिल्ली के सुल्तानपुरी में रहकर सब्जी बेचता था। तीन जून को वह किराये की कार से बहन, भाई, भाभी व चार बच्चों के साथ घर पहुंचा। नहाने-धोने व नाश्ता करने के बाद सभी कंपिल में क्वारंटीन सेंटर पहुंचे।
थर्मल स्क्रीनिंग में युवक व बहन को बुखार निकला। नमूनों की जांच में दोनों संक्रमित निकले। इसी क्रम में शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति अपने 18 वर्षीय पुत्र के साथ जयपुर में सिलाई करता था। वह तीन जून को जयपुर से किराये के वाहन से कुल 13 लोगों के साथ लौटा था। इनमें गांव उम्मरपुर निवासी 5 लोग फर्रुखाबाद स्थित ससुराल में शादी समारोह में चले गए।
अन्य कस्बे व गांव हमीरपुर के पांच लोग घर चले गए। पिता-पुत्र के क्वारंटीन सेंटर में नमूने लिए गए। इसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शादी में गए उम्मरपुर के पांच लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी 6 कोरोना संक्रमित मरीजों को एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। जनपद में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव 51 मरीज निकल चुके हैं। इनमें 21 ठीक हो चुके, जबकि 30 केस एक्टिव हैं। दो मरीजों को छोड़कर सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें