फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, सिर मार कार का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में दो भाइयों के झगड़ा करने की जानकारी पर यूपी 112 पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची। समझाने पर जब दोनों नहीं माने तो सिपाही ने एक भाई के थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए युवक ने पुलिस कर्मी से हाथापाई कर दी। सिर मार कर कार (पीआरवी) का शीशा तोड़ दिया। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने लाई। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव चांदपुर निवासी गोलू जाटव का उसके भाई गुड्डूू से शनिवार को खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। गोलू ने यूपी 112 पर शिकायत की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को समझाने लगी। तभी सिपाही ने गोलू को थप्पड़ मार दिया। इससे गोलू ने सिपाही से हाथापाई कर दी।
पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर कार में बैठाने की कोशिश की तभी उसने अपना सिर पटककर कार का शीशा तोड़ दिया। इससे गोलू का सिर फट गया। पुलिस ने थाने लाकर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया पुलिस कर्मियों से हाथापाई नहीं हुई। युवक शराब के नशेे में था। वह धक्कामुक्की कर रहा था। तभी सिर कार में लग गया। इससे शीशा टूट गया और उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें