फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपो की भिड़ंत में छह घायल

Wed, 11 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र में स्थित डीएवी इंटर कालेज रजलामई के पास कार-टेंपो की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। कार सवार घायलों को उनके परिजन नर्सिंग होम ले गए। वहीं, टेंपो सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना व कसबा सवायजपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह गुड़गांव में परिवार समेत रहते हैं। बुधवार को धर्मेंद्र कार से पत्नी रेनू और रिश्तेदार आरती पत्नी चंद्रभान निवासी फर्रुखाबाद के साथ घर लौट रहे थे। डीएवी इंटर कालेज रजलामई के पास सामने से आ रहे टेंपो से कार की भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में दोनों वाहन पलट गए। आसपास के लोगों ने वाहनों को सीधा कर घायलों को निकाला। धर्मेंद्र सिंह, इनकी पत्नी रेनू व रिश्तेदार आरती और टेंपो सवार अर्चना, इनके पति संजय व पुत्री उमा निवासी खुड़नाखार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर धर्मेंद्र के पिता राकेश कुमार अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और नर्सिंग होम ले गए। वहीं पुलिस ने टेंपो सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें