फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट में दिया प्रशिक्षण

Tue, 10 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए लगाए गए आरओ और एआरओ को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। यहां डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव कठिन था। प्रधानी का चुनाव उतना कठिन नहीं है। इस कारण निडर और निष्पक्ष होकर ईमानदारी से चुनाव कराएं।
विज्ञापन


प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए सात आरओ और 101 एआरओ लगाए गए हैं। मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान आरओ और एआरओ ने अगर लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नामांकन के समय प्रत्याशी द्वारा प्रेषित फार्मों की त्रुटियों को उसी समय सुधार कर लिया जाए। इससे अधिक से अधिक लोग प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ सकें। नामांकन पत्रों के  निरस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की जाए। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों का चुनाव कुछ दिन पूर्व समाप्त हुआ है। इस कारण आरओ और एआरओ को पूर्ण अनुभव होगा।
विज्ञापन


इससे प्रधानी चुनाव कराने में आसानी रहेगी। पहले के चुनाव की  गलतियां न दोहराई न जाएं। सभी टीम भावना से काम करें। इसमें लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह सीधे मुझसे बात कर समस्या का समाधान कर सकता है। इस दौरान सीडीओ एसएन शुक्ला ने नामांकन के संबंध में आरओ और एआरओ को जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें