फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की बरात बैरंग वापस, भाई का शव झाड़ियों में पड़ा मिला

विज्ञापन
प्रांशु का शव मिलने के बाद गमगीन बैठी मां लौंगश्री। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बहन की बारात लौटी, भाई का शव झाड़ियों में पड़ा मिला
विज्ञापन

शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। बारात में विवाद के बाद भाग रहे दूल्हे की कार की टक्कर से तीन महिलाएं घायल हो गईं। इसके बाद बारात बैरंग वापस हो गई। सुबह दुल्हन के भाई का शव गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। माता-पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। बाद में पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव गुमिदापुर निवासी श्रमिक रामपाल की बेटी लक्ष्मी की बारात नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अठसेनी पहाड़पुर से सोमवार देर शाम गांव पहुंची। नाश्ते के लिए गांव के बाहर ही बारात को रोका गया। नाश्ते में केवल एक मिठाई होने से बारातियों ने विवाद कर दिया। इससे दूल्हा बना मनोज पुत्र यादराम गुस्सा हो गया। वह अपनी कार खुद लेकर चल दिया।
विज्ञापन

तेजी से कार मोड़कर भागने में वहां खड़ी रामपाल की बहन गांव कायमगंज के गांव भटासा निवासी विमला पत्नी पप्पू, छोटे भाई वीरपाल की पत्नी मिथलेश और छोटे भाई प्रेमपाल पुत्री सपना घायल हो गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। परिजनों व रिश्तेदारों ने बारातियों को मनाने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। ाबरात वापस चली गई। घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। इसी बीच रामपाल का 12 वर्षीय बेटा प्रांशु गायब हो गया।
मंगलवार सुबह लोग खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में प्रांशु का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह गौर व थानाध्यक्ष ने पहुंच कर छानबीन की। मां लौंगश्री ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि रामपाल की तहरीर पर मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी कार की टक्कर से ही बालक की मौत हुई है।
कक्ष तीन में छात्र था प्रांशु
शमसाबाद। प्रांशु गांव के ही विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बड़े भाई अंकुश व छोटे भाई संगम के अलावा बहन लक्ष्मी और जानकी हैं।
शादी की खुशियों की जगह घर में मचा चीत्कार
शमसाबाद। रामपाल ने किसी तरह बेटी की शादी के लिए दहेज आदि एकत्र किया था। विवाद के बारात लौटने से रामपाल के आंगन में लगा मंडप सूना पड़ा रहा। बेटी शादी की खुशियों की जगह पुत्र प्रांशु की मौत से चीत्कार मचा गया।
विज्ञापन

नाश्ते में तय हुई थी पचमेल
शमसाबाद। शादी तय होने के दौरान बारातियों को नाश्ते में पचमेल (पांच तरह की मिठाई) देने की बात मनोज के परिजनों ने रामपाल से कही थी। जब बरात गुमिदापुर पहुंची तो वहां नाश्ते में रसगुल्ले के साथ समोसे दिए गए। यह देख मनोज के परिजन भड़क गए और विवाद हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें