फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में महिला सहित आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रवासियों के साथ अब कांटेक्ट मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार रात आई जांच रिपोर्ट में 8 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 82 पहुंच गई है। इनमें 37 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 45 केस एक्टिव हैं।
शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी छह लोग तीन जून को जयपुर से लौटे थे। दूसरे दिन इन्हें क्वारंटीन कर जांच कराई गई। इनमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। अन्य लोग जांच के बाद घर चले गए थे। इसी के बाद मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

साथ ही संपर्क में आए पांच लोगों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर 13 जून को नमूना लिया गया। सोमवार को देर रात आई जांच रिपोर्ट में इनमें मोहल्ला दलमीर खां निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी 38 वर्षीय युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
वहीं दिल्ली से लौटा गांव रजलामई निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति कायमगंज के पीएन फाउंडेशन में क्वारंटीन था। वह भी संक्रमित पाया गया। कंपिल क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी दिल्ली से लौटे 46 वर्षीय प्रवासी को केएसआर इंटरकालेज में क्वारंटीन कर जांच कराई गई। वह भी संक्रमित मिला।
इसके अलावा दिल्ली से लौटे कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 17 वर्षीय किशोर, गदनपुर निवासी 22 वर्षीय महिला व नोएडा से लौटे 36 वर्षीय युवक ने 13 जून को सीएचसी में नमूना दिया। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं शहर के मोहल्ला बिर्राबाग कादरी गेट निवासी दिल्ली से लौटा 22 वर्षीय युवक 12 जून को लोहिया अस्पताल में आपरेशन कराने गया था।
विज्ञापन

आपरेशन से पहले उसकी ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच की गई। इसमें वह पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसे मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर दोबारा नमूना लेकर जांच कराई गई। दूसरी बार भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमितों को एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें