फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शमसाबाद में सर सैयद पुस्तकालय का शुभारंभ

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। वर्ष 2012 से बंद चल रहे सर सैयद पुस्तकालय का नगर पंचायत चेयरमैन जोया शाह के प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी ने शुभारंभ किया। कहा कि अब क्षेत्र भर के छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे जरूरतमंदों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रहने के दौरान नदीम अहमद फारूकी ने वर्ष 2007 में पुस्तकालय खोला था। इसका 2012 तक संचालन किया गया। इसके बाद कार्यकाल समाप्त होते ही पुस्तकालय को बंद कर दिया गया। अब नदीम फारूकी की पत्नी जोया शाह के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने गुरुवार को पुस्तकालय का फिर से शुभारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे का क्षेत्र है। लिहाजा साधन संपन्न छात्र-छात्राएं नहीं हैं। यहां के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन धनाभाव में महंगी किताबें नहीं खरीद सकते।
पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को निशुल्क किताबें पढ़ने की व्यवस्था की गई है। अब किसी भी छात्र-छात्रा को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य लालता प्रसाद कुशवाहा, पूर्व प्रवक्ता अब्दुल मुजीब खां, एसबीआई प्रबंधक अनुपम त्रिपाठी, सभासद साजिद अंंसारी, दीपक शाक्य, नुसरत अंसारी, मुवीन आलम, हर्ष गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें