फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण बाद से गांव में सन्नाटा

Fri, 29 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। च्योलारा गांव से छात्र के अपहरण से भयभीत 75 में से 15 छात्र ही स्कूल पहुंचे। अध्यापकों के घर-घर जाकर बुलाने पर भी छात्र स्कूल आने का साहस नहीं जुटा सके। स्कूल में सन्नाटा पसरा था। अपहृत की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव की औरतें अपहृत की मां को दिलासा दे रही थीं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव च्योलारा निवासी कृष्णपाल राजपूत के आठ वर्षीय पुत्र सौरभ का बाइक सवार युवकों ने बुधवार की सुबह नौ बजे चचेरी बहन के साथ स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया था। छात्र के अपहरण में प्रयोग हुई लाल रंग की बाइक से दो युवक गांव में दो तीन दिन से घूम रहे थे। गांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्र के अपहरण से अन्य छात्र भयभीत हैं। प्रधानाध्यापक शिवरतन सिंह, सहायक अध्यापक रामरहीस और प्रेरक विनीता ने बताया कि वह लोग बच्चों के घर बुलाने गए लेकिन बच्चों ने स्कूल आने से मना कर दिया।

अपहृत सौरभ के घर उसकी मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। सौरभ के चाचा अरविंद ने बताया कि कृष्णवीर की किसी से दुश्मनी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अपहरणकांड में गांव के किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। कोतवाली प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द उसके सकुशल वापसी की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें