फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए बीडीसी सदस्य को धमकी

Fri, 29 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान ने एक बीडीसी सदस्य पर सत्तापक्ष के विधायक पुत्र को वोट देने के लिए धमकी दी। बीडीसी सदस्य ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। सूत्रों की मानें तो विधायक के इशारे पर 27 जनवरी को दो बीडीसी सदस्य को नजरबंद किया गया।
विज्ञापन


शेखपुर रुस्तमपुर के बीडीसी सदस्य उमेश शर्मा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व प्रधान फिरोज, राजू और कलीम निवासीगण नगला दाऊद की शिकायत की। कहा कि पूर्व प्रधान फिरोज, ब्लाक प्रमुख चुनाव में विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र को वोट देने का दबाव बना रहे हैं।

आरोप है कि 27 जनवरी को बाइक से पूर्व प्रधान अपने साथियों के साथ आए और बाइक पर बैठा लिया। रामादीन चौरसिया की गली में ले जाकर तमंचा निकालकर धमकी दी कि अगर उसने विधायक के पुत्र को वोट नहीं दिया तो उसकी हत्या कर देंगे। चिल्लाने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं सूत्रों की मानें तो 27 जनवरी को विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने क्षेत्र के दो बीडीसी सदस्यों को नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन


वर्जन
बीडीसी सदस्य उमेश शर्मा जो आरोप लगा रहा है। वह गलत है। वह किसी भी बीडीसी सदस्य पर वोट डालने का दबाव न तो डाल रहे हैं और न ही समर्थकों से डलवा रहे हैं। 27 जनवरी को दो बीडीसी सदस्यों को नजरबंद करने के मामले में कहा कि उनके पास पर्याप्त बीडीसी सदस्य हैं। उन्हें किसी को नजरबंद करवाने की जरूरत नहीं है। - जमालुद्दीन सिद्दीकी (भोजपुर विधायक, सपा)

वर्जन
बीडीसी सदस्य उमेश शर्मा ने जानमाल की धमकी दिए जाने की शिकायत की है। मामले की जांच के लिए सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे को निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक प्रमुख चुनाव में दबंगई नहीं चलने दी जाएगी। - राजेशकृष्ण (पुलिस अधीक्षक)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें