फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंडलीय कौशल प्रतियोगिता में श्रवण रहे प्रथम

विज्ञापन
फोटो-34 कानपुर में मंडल स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में विधायक सुरेंद्र मैथानी से प्रमाणपत्र प्राप्
विज्ञापन
कमालगंज। मंडल स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में नगर के शास्त्री नगर द्वितीय निवासी युवा श्रवण को ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी में प्रथम स्थान मिला है। गुरुवार को कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विधायक सुरेंद्र नाथ मैथानी ने सम्मानित किया। एयरफोर्स से सेवानिवृत्त नगर निवासी नरेश कुमार फौजी के पुत्र श्रवण ने 2025 में ही आईटीआई फर्रुखाबाद से परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

श्रवण ने बताया कि मंडल स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में उनके ट्रेड से जुड़े प्रतिस्पर्धियों ने बुधवार को परीक्षा दी। 50 अंकों की परीक्षा में 35 अंकों की परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित थी। ऑटोमोबाइल टेक्नालॉजी कौशल में उन्होंने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पिता नरेश कुमार व अन्य परिजन ने इस उपलब्धि के लिए श्रवण को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें