फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास तिराहे से रेलवे स्टेशन तक दोनों ओर खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास तिराहे से रेलवे स्टेशन तक खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फेज-3 लॉकडाउन के साथ जिलाधिकारी ने सोमवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें सशर्त खोलने की अनुमति दे दी है। शहर के आवास विकास तिराहे से रेलवे स्टेशन तक व लालगेट से पांचाल घाट तक दोनों ओर दुकानें खोली जाएंगी। अन्य स्थानों पर बांयी व दायीं ओर दुकानें खोलने के दिन निर्धारित किए गए हैं। रविवार को शहर में पूरी तरह बाजार बंदी रहेगी। संडे व मंगल बाजार की अनुमति नहीं दी गई है। बिना मास्क लगाए ग्राहक को दुकान से सामान नहीं मिलेगा।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस रखना ही कोरोना से बचाव का उपाय है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि दुकानदार व कर्मचारी मास्क, दस्ताने पहनकर दुकान पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराएं। दुकान के बाहर व अंदर सैनिटाइजेशन व हाथ धोने की व्यवस्था रखें। नई व्यवस्था में शहर में रविवार को सभी दुकाने बंद रहेंगी।
विज्ञापन

आवासीय क्षेत्र में एकल दुकानें व ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें रोज खुलेंगी। आवास विकास तिराहे से रेलवे स्टेशन व लालगेट से पांचाल घाट तक तक दोनों तरफ की दुकानें सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जाएंगी। सोशल डिस्टेंस का पालन न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में ई-रिक्शा व टेंपो पूरी तरह बंद रहेंगे। शादी समारोह में 20 लोग से अधिक शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही किसी भी वाहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रीन जोन में बसों के संचालन को 50 प्रतिशत यात्री ले जाने की छूट रहेगी।
कहां कैसे खुलेंगी एक तरफ की दुकानें
शहर में दायीं ओर की दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को, जबकि बायीं ओर की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 06 बजे तक खुलेंगी। अल्टरनेट एक-एक तरफ की खुलने वाली दुकानों में आवास विकास तिराहे से डायमंड होटल तक, लालगेट से तिकोना चौकी तक, बूरा वाली गली से मदारवाड़ी चौराहा तक, घुमना चौराहे से नितगंजा तिराहे तक,
नेहरू रोड से तिवारी गली तक, नेहरू रोड से सेठ गली तक, नेहरू रोड से रेलवे रोड तिराहा तक, तिकोना से बजरिया ठेका तक, रेलवे रोड पर होरीलाल मार्केट की, स्टेट बैंक गली से वाया नितगंजा तिराहा आईटीआई तक, चौक चौराहा से वाया नाला मछरट्टा कादरीगेट वेदांता हास्पिटल तक, लालसराय लिंजीगंज से कछियाना तक, नेहरू रोड वाया थाना व सुतहट्टी से साहबगंज चौराहा तक, घुमना चौराहा से हाता मंगल खां तिराहा तक, नेहरू रोड से न्यू कोठा पार्चा खतराना तक, नेहरू रोड से सर्राफा मार्केट तक, पक्का पुल से नाला मछरट्टा तिराहा, यहां से दरीबा पश्चिम तक व साहबगंज चौराहा से गंगा दरवाजा तक की दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन

कमालगंज संवाद के अनुसार थाना परिसर में सोमवार को आयोजित व्यापारियों की बैठक में एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि दुकान के सामने बाइक नहीं खड़ी होगी। दुकानों के बाहर सामान रखा तो पूरा सामान जब्त कर लिया जाएगा। श्याम बिहारी मिश्रा गुट के व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता व कंछल गुट के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। सीओ राजवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने कहा कि निर्देशों का पालन न हुआ तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें