फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
शाबिर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पिता के डांटने से नाराज मोबाइल दुकानदार ने बुधवार को फांसी लगा ली। बहन की तीन दिन बाद बारात आने वाली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी शाबिर (22) की मोबाइल की दुकान है। बुधवार को गलती करने पर उसके बीमार पिता जब्बार ने उसे डांट दिया।
इससे नाराज शाबिर ने मकान के कमरे में कुंडे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे लटका हुआ देखा तो उसे एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने शाबिर को मृत बता दिया। सूचना पर दरोगा अभय सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें