फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा से तार हटाते समय करंट लगने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद में जूते की दुकान से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा का तार हटाते समय दुकानदार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव अताईपुर जदीद निवासी 40 वर्षीय युवक की गांव के ही मुख्य मार्ग पर जूते की दुकान है। इस दुकान से बिजली के तार से पास के गोदाम में खड़ा ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था।
गुरुवार सुबह जब जूता दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने गोदाम में चार्ज हो रहे ई-रिक्शा का तार को हटाया। इसी दौरान दुकानदार को करंट लग गया। इससे दुकानदार वहां बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इसी बीच चालक वहां से ई-रिक्शा लेकर चला गया। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और दुकानदार को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी के डॉक्टर अमरेश कुमार ने बताया कि युवक को मृत हालत में लाया गया था। परिजन करंट लगना बता रहे थे। बताया जा रहा है कि चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज किया जा रहा था।
इसी के चलते पुलिस को सूचना नहीं दी गई। दुकानदार पांच भाइयों में बीच का था। उसका एक पांच वर्ष का पुत्र है। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें