फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत केबल को खुदाई में पाइप लाइन टूटी, छह मोहल्लों पानी संकट

विज्ञापन
भोलेपुर में पाइप लाइन टूटने से भरे पानी को मशीन से निकालता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भोलेपुर में अंडर ग्राउंड पड़े विद्युत केबल को ठीक करने में जेसीबी से कराई गई खुदाई में नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइट टूट गई। इससे बनाई जा रही सर्विस रोड पर पानी भर गया। पाइप लाइन ठीक न होने से छह मोहल्लों की पानी सप्लाई बंद कर दी गई है। इससे मोहल्ले के लोगों के सामने पानी संकट पैदा हो गया है। निर्माणाधीन सर्विस रोड पर भरे पानी को नगर पालिका कर्मचारियों ने निकाला।
विज्ञापन

भोलेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। भोलेपुर से दुर्गा कॉलोनी तक पेयजल की पाइप लाइन शिफ्ट करने को जल निगम और बिजली पोल हटाने को विद्युत निगम को सेतु निगम ने पैसा दिया है। जल निगम के ठेकेदार ने नई पाइप लाइन सड़क के एक मीटर नीचे डालने की बजाए थोड़ी खुदाई कर डलवा कर काम पूरा कर दिया। मंगलवार को विद्युत पोल की शिफ्टिंग के दौरान अंडर ग्राउंड विद्युत केबल खराब हो गया।
उसको ठीक करने को बुधवार को जेसीबी से खुदाई में नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति को डाली गई नई लाइन टूट गई। गुरुवार सुबह लकूला स्थित टंकी से सप्लाई होते ही टूटी पाइप लाइन से भोलेपुर में बन रही सर्विस रोड पर पानी भर गया। जल निगम के ठेकेदार सौरभ मिश्रा ने लकूला स्थित पानी टंकी पर ऑपरेटर शिवशंकर लाल को फोन कर पानी की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद पालिका के जोन प्रभारी जलकल नीरज वर्मा ने वहां पहुंच कर निर्माणाधीन सर्विस रोड पर भरे पानी को निकवाया।
विज्ञापन

जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि इस पाइप लाइन से मोहल्ला लकूला, बिर्राबाग, राजन नगला, प्रीतम नगला, आंबेडकर नगर, दुर्गा कॉलोनी को पानी दिया जाता है। अब जब तक पाइप लाइन ठीक नहीं होगी, जब तक पानी की सप्लाई इन मोहल्लों की बंद रहेगी। यह पाइप लाइन जलनिगम के अफसरों द्वारा ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें