बंच केबिल से निकली चिंगारी से टेंट की दुकान में आग लग गई। इससे टेंट की
कुर्सियां जल गईं। हादसे में मोहल्ले के बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना से
आक्रोशित लोगों ने फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। यह बिजली विभाग
के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
आंधी के बाद पोल टूटने से मोहल्ले में बंच केबिल बेहद नीचे लटक रही है। इसे
अब तक ठीक नहीं किया गया है।
फतेहगढ़ जिला जेल चौराहा के पास पठान
टेंट हाउस है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे टेंट हाउस के पास से निकली बंच
केबिल से निकली चिंगारी दुकान के बाहर रखी कुर्सियों पर गिरी। इससे
कुर्सियां जलने लगीं। यहां से निकल रहे बच्चे आग की चपेट में आने से बच गए।
आसपास के लोगों ने पानी डाल आग पर काबू पाया। आग की जानकारी से ग्रानगंज
मोहल्ले के लोग भड़क
गए। मोहल्ले के जब्बर, कन्हैयालाल, प्रमोद कुमार,
रानू, सोनू, इदरीश, रेहाना बेगम, नीलू, शहनाबाज, सोनी, इदरीश, बबिता देवी
समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ
फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। यह नारेबाजी करने लगे। जाम से सड़क
के दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जानकारी पर प्रभारी कोतवाल अनूप
तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास
किया। लोगों का कहना था कि 27 अप्रैल को आई अंाधी
में बिजली का पोल गिर कर
पेड़ के सहारे टिक गया था। इससे बंच केबिल काफी नीचे आ गई। इसकी जानकारी
दिए जाने के बाद भी विभाग से कोई सही करने नहीं आया। इन तारों से जान का
खतरा बना रहता है। सुबह बंच केबिल से निकली चिंगारी से कई बच्चे बच गए।
बिजली अधिकारियों के आने तक जाम नहीं खोला जाएगा। प्रभारी कोतवाल अनूप
तिवारी ने इन्हें समस्या केे समाधान का भरोसा दिया। इन्हाेेंने जेई को फोन
कर घटना से अवगत कराया। इसके बाद जाम खुल पाया।