फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों को राशन न देने में दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्डधारकों को राशन न देने पर दुकान निलंबित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मोबाइल पर शिकायत के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक के साथ कमालगंज के गांव अहमदपुर देवरिया की राशन दुकान पर छापा मारा। उन्हें दुकान बंद मिली। सूचना के बावजूद कोई भी कागजात नहीं दिखाए गए। घर-घर 23 कार्डधारकों के बयान लिए, तो अनियमितता उजागर हो गई। दुकान को निलंबित कर रानूखेड़ा में संबद्ध कर दिया गया।
डीएसओ को 10 अगस्त को फोन पर शिकायत मिली थी कि अहमदपुर देवरिया का कोटेदार राशन वितरण में धांधली कर रहा है। इसके बाद डीएसओ टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दुकानदार मीना को बुलवाया मगर वह नहीं आईं। इस पर टीम ने कार्डधारक राजेश्वरी देवी, सुनीता देवी, ममता, सीमा, मनोरमा, गीता देवी समेत 23 लोगों के बयान दर्ज किए। अधिकांश लोगों ने अंगूठा लगवा लेने, राशन न देने तथा कार्ड पर कुछ भी न चढ़ाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ को जांच में दुकान पर तमाम अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने दुकान निलंबित कर दी। लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार गांव रानूखेड़ा (मजरा उदीनगला) के कोटेदार नरेंद्र सिंह के यहां इस दुकान को संबद्ध कर दिया गया। डीएसओ ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि कोटेदार से स्पष्टीकरण लेकर 15 दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें