फोटो-7 प्रतियोगिता में जीते मेडल दिखाते डॉ. ओमप्रकाश यादव। स्रोत: एकेडमी
फर्रुखाबाद। 21 से 30 जून तक डॉ. करण सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में हुई 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में फर्रुखाबाद की अभिमन्यु स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक जीते। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं कोच अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एकेडमी का दबदबा पूरे टूर्नामेंट में कायम रहा।
प्रतियोगिता में एकेडमी के शूटर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने अकेले सात पदक अपने नाम किए। उन्होंने तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वेद प्रकाश शुक्ला ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। अमित कुमार आनंद ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर एकेडमी की झोली में एक और सफलता जोड़ी। शेष अधिकांश निशानेबाजों ने प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।