फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: स्टेशन पर बाधा बना धार्मिक स्थल हटा, दो साल से लंबित था मामला, अब बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बाधा बने धार्मिक स्थल को हटा दिया गया है। इससे ट्रैक का कर्व सीधा हो जाएगा और ट्रेनों की गति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल हटाते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक धार्मिक स्थल दो ट्रैक के बीच था। इसके चलते ट्रैक में कर्व है। इससे ट्रेन स्टेशन से छूटने के बाद रफ्तार नहीं पकड़ पाती है। इसके चलते रेलवे बोर्ड ने करीब दो वर्ष पूर्व इस धार्मिक स्थल को हटाने के आदेश दिए थे। बुधवार को वहां धार्मिक स्थल हटाने का काम शुरू हुआ। बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई।

विज्ञापन



विज्ञापन



हालांकि, बीच में ही स्टेशन अधीक्षक के पास किसी अधिकारी का फोन आया। इसके बाद काम रोक दिया गया। चार दिन बाद हटाए जाने के बात कही गई। इस पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और बचे हुए हिस्से को भी पूरी तरह हटाने को आवाज उठाई है। इसके कुछ देर बाद धार्मिक स्थल को पूरी तरह हटा दिया गया। इससे वह ट्रैक का कर्व दूर होने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें