भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में आयोजित अंडर 19 व 17 बालक व बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 19 बालक व बालिका वर्ग में शिवम कुमार, लक्ष्मी व अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग में सौर्य प्रताप और पूनम कुमारी ने बाजी मारी।
मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंडर 19 व 17 बालक व बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अंडर 19 बालक वर्ग में शिवम कुमार, सौरभ सिंह, सुखवीर, बालिका वर्ग में लक्ष्मी, ज्योति पाल और सोनम कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 बालक वर्ग में सौर्य प्रताप, आकाश कुमार, अमित कुमार व बालिका वर्ग में पूनम कुमारी, ज्योति सिंह और निशा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक की भूमिका सर्वेंद्र कुमार ने निभाई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार, व्यायाम शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित, निशीत सक्सेना, सतीशचंद्र और राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।