फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से 728 हेक्टेयर की फसल हुई प्रभावित

Tue, 30 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा और रामगंगा में आई बाढ़ से तराई क्षेत्र में बसे गांवों की 728 हेक्टेयर की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। इसका आंकलन करने का काम शुरू कर दिया गया है। अभी भी दो गांवों में जाने वाले रास्तों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन



गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर और कायमगंज और सदर तहसील के तराई क्षेत्र में बसे लगभग 38 गांव प्रभावित हुए थे। इन गांवों के ग्रामीणों की खेतों में की गई फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है।

सबसे ज्यादा अमृतपुर क्षेत्र के गांव मंझा की मढैया, फकरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, कुडरी सारंगपुर, जोगराजपुर, ऊगरपुर, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, परतापुर, तीसराम की मढैया, जटपुरा कैलयाई, माखन नगला समेत अन्य गांव प्रभावित हुए है। शमसाबाद का गांव अलादपुर भटौली समेत करीब छह गांव की फसल सबसे ज्यादा नष्ट हुई है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी की ओर से अभी तक कराए गए सर्वे में 38 गांव बाढ़ की चपेट में आने का मामला सामने आया है। इन गांवों की 728 हेक्टेयर की फसल बाढ़ से प्रभावित होने की रिपोर्ट तैयार की गई है। किसानों को कितना नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किए जाने का काम चल रहा है।

गंगा और रामगंगा का जलस्तर कापी कम होने के बावजूद अभी भी गांव हरसिंहपुर कायस्थ और ऊगरपुर जाने वाले मार्ग के आस पास पानी भरा हुआ है। यहां के ग्रामीण पानी भरे होने के कारण काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें