फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना करके भाग रहा शिवा आज जाएगा जेल

Sat, 10 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मातम मना रहे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना जहानगंज के गांव कुंदन गनेशपुर में गुरुवार की रात मार्ग दुर्घटना में हुई दो लोगों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना करके भाग रहे हिरासत में लिए गए दो लोगों का अभी तक पुलिस ने चालान नहीं भेजा है।
विज्ञापन



बताते चलें कि गुरुवार की रात बाबा गोवर्धनलाल व सत्यभान तखत पर रोड के किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज गति से आई जीप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस उनके शवों को बोरे में भरकर लाई तो परिजनों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा किया।

इस दौरान परिजनों ने जीप चालक के संबंध में जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि शिवम उर्फ शिवा और रवि निवासी बहवलपुर थाना छिबरामऊ कन्नौज को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि मामले की जांच की गई तो पाया गया कि शिवम उर्फ शिवा जीप चला रहा था। उसे लिखा-पढ़ी करके गिरफ्तार कर लिया गया है
विज्ञापन


। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ गांव कुंदन गनेशपुर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सत्यभान के पुत्र गेंदनलाल का कहना है कि उसे किसान दुर्घटना बीमा न मिला तो वह फिर आंदोलन करेगा। जबकि बाबा गोवर्धनलाल के पुत्र महेश का कहना है कि किसान दुर्घटना बीमा उसी को मिलता है, जिसके पास जमीन होती है।
विज्ञापन


उसके पास एक विस्वा जमीन नहीं है तो किस तरह से उसे बीमा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें