फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षा मित्र ने शिक्षक की पत्नी से ठगे 1.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। जमीन पर कब्जा दिलाने का झांसा देकर एक शिक्षा मित्र ने शिक्षक की पत्नी से 1.10 लाख रुपये ठग लिए। शिक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी शिक्षक राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी ने भूमि खरीदी थी लेकिन उस पर कब्जा नहीं मिल सका। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक शिक्षा मित्र से हुई। उसने सचिवालय और स्थानीय अधिकारियों से अच्छी पहचान होने का दावा करते हुए जमीन पर कब्जा दिलाने का भरोसा दिया। शिक्षा मित्र के कहने पर पहले बैंक खाते में 40 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे गए। इसके बाद अधिकारियों से बातचीत और अन्य खर्च का हवाला देकर 70 हजार रुपये नकद भी दे दिया। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो जमीन पर कब्जा मिला और न ही रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें