फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाखी पर गुरुद्वारे में हुआ शबद कीर्तन

Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लंगर में प्रसाद छकतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वैशाखी के पर्व पर सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के गुरुद्वारे में सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। सैन्य अधिकारियों ने शबद कीर्तन के बाद रुमाला भेंट कर माथा टेका। इस दौरान राष्ट्र के साथ ही रेजीमेंट सेंटर की तरक्की की दुआ की गई। बुधवार को 318वें खालसा पंथ की स्थापना व वैशाखी पर गुरुद्वारे को साथ सजाया गया था। सूबेदार मेजर मक्खन सिंह के निर्देशन में ज्ञानी सर्बजीत सिंह ने सबद कीर्तन का पाठ प्रारंभ किया।
विज्ञापन


पाठ के समापन पर गुरुग्रंथ साहब को रुमाला भेंट किया गया तथा अरदास की समाप्ति पर बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान हो उठा। सैन्य अधिकारियों ने मौजूद लोगोें को वैशाखी की बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। ज्ञानी सर्बजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर राजपूत रेजीमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल मंदीप राठौर, कर्नल विकास बहुगुंडा, लेफ्टीनेंट कर्नल देवेंद्र, सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह, सूबेदार मेजर रामवख्श सिंह, सीओ कंटूमेंट विनीता देश पांडेय, आशीष यादव, सूबेदार मेजर रामविलास, सरदार सूर्यप्रताप सिंह, ज्ञानी गुरुवचन सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में अखंड पाठ साहिब के समापन पर सबद कीर्तन, अरदास व लंगर प्रसाद का आयोजन हुआ। अखंड पाठ ज्ञानी हरदेव सिंह, मंजीत सिंह, रजवंत सिंह, बलवंत सिंह व ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने पूर्ण कराया। कार्यक्रम में ज्ञानी ने खालसा पंथ की स्थापना व वैशाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर बंटी सरदार, धर्मेंद्र सिंह, गुरुविंदर सिंह, जसपाल सिंह, यशपाल सिंह, प्रभू सिंह, रनवीर सिंह बख्शी, राजकुमार रोहली, ओमप्रकाश सिगतिया, सरदार राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें