फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना मान्यता चल रहे सात विद्यालय कराए गए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में बिना मान्यता चल रहे सात विद्यालय जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बंद करा दिए। विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारियों से जिले में छापेमारी करवाई थी। एक माह में विभाग ने बिना मान्यता के चल रहे सात विद्यालयों को बंद करा दिया। विभाग ने ब्लॉक शमसाबाद क्षेत्र में चल रहे श्रीमती एसआरएस स्कूल वाजिदपुर, ब्लॉक कमालगंज में चल रहे मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल कौटिया, गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान, रामा देवी शिक्षण संस्थान कोहनी नगला, आरएस पब्लिक स्कूल कोहनी नगला, श्याम लाल जूनियर हाईस्कूल मझगवां और ब्लॉक नवाबगंज में बिना मान्यता चल रहे चौधरी गंधर्व सिंह नगला लाहौरी को बंद करा दिया। प्रभारी बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि एक माह में बिना मान्यता चल रहे सात विद्यालय बंद कराए गए हैं। बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें