फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों की मौत, 12 स्वास्थ्य कर्मी सहित 99 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सात की मौत, 99 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को एल 2 अस्पताल में पांच संक्रमितों समेत सात लोगों की मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में 99 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें 12 स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मौत का सबसे बड़ा कारण शरीर में ऑक्सीजन घटना और समय से इसकी उपलब्धता न होना बन रहा है। अब संक्रमण शहर से गांव की ओर भी बढ़ रहा है। लोग जान ही नहीं पाते कि मरीज संक्रमित है और जब तक पता चलता है तब तक काफी देर हो जाती है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र के गांव मिलकिया निवासी युवक को सांस लेने में दिक्कत हुई और फिर ऑक्सीजन न मिल पाने से मौत हो गई। वहीं एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ में तड़के चार बजे से शाम तक एक वृद्ध, दो वृद्धा, एक अधेड़ व एक युवक की कोरोना से जान चली गई। इसके अलावा एक वृद्ध की निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई।
जांच रिपोर्ट में पीएचसी अमृतपुर के चार स्वास्थ्य कर्मी व दो बच्चे, सीएचसी राजेपुर की दो महिला सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी, सीएचसी बरौन के तीन स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित निकले हैं। विकास भवन की महिला सहित दो कर्मचारी, सीडीओ आवास की महिला के अलावा विकास नगर निवासी दंपती सहित शहर के 49 लोग संक्रमित हुए हैं।
इसके अलावा कायमगंज के गांव पितौरा निवासी चार लोग व राजेपुर क्षेत्र में गांव पिथनापुर के चार लोगों सहित 11 लोग कोरोना की चपेट में हैं। कुल 99 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 7553 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6007 लोग ठीक हो चुके हैं, पोर्टल की एंट्री के हिसाब से 118 लोग जान गवां चुके हैं। हकीकत में मौत का आंकड़ा इससे अलग है। जिले में अभी 1428 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें