फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया

Mon, 11 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वार्डों में विकास कार्य न होने की शिकायत कर सभासदों ने छावनी बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया। बोर्ड उपाध्यक्ष ने वार्डों में हैंडपंप व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत न करवाने के आरोप छावनी परिषद की अधिशासी अधिकारी पर लगाए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को छावनी परिषद के सभागार में बोर्ड के चुनाव के एक वर्ष पूरा होने पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिग्रेडियर कबिंद्र सिंह ने की। बैठक की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई उपाध्यक्ष शशिमोहन अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर अधिशासी अधिकारी पर वार्डों में विकास कार्य न कराने की बात कहने लगे। इन्होंने इस पर चर्चा करवाने के लिए अध्यक्ष से कहा।

इस पर अध्यक्ष ने प्रस्ताव के  एजेंडे में शामिल न होने के कारण चर्चा करवाने से मना कर दिया। इस पर उपाध्यक्ष शशि मोहन, सदस्य अवंती और शमा अनवर जमाल ने बैठक से वाकआउट कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने स्थलीय जांच करवाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी विनीता देशपांडे को दिए।
विज्ञापन


इसके बाद शुरू हुुई बैठक में नवंबर- दिसंबर माह के मासिक बजट को पास कर दिया गया। बैठक में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के प्रस्ताव को सभी की सहमति मिली। कैंटोंमेंट बोर्ड के सदस्यों के अवांछित कार्यों में लिप्त होने, अथवा छावनी परिषद की भूमि पर बलवा करने या अतिक्रमण करने में लिप्त मिलने पर सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

बैठक में कैंट स्कूलों के पांच शिक्षकों को मानक वेतनमान देने, छावनी परिषद के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि देने, स्वाचालित फागिंग मशीन खरीदने, कासिमबाग जाने वाली सड़क की मरम्मत करवाने, और कार्यालय के लिए फर्नीचर खरीदने के प्रस्तावों को पास कर दिया गया। बैठक में कर्नल डीपी प्रशांत, लेफ्टीनेंट कर्नल अयूब अहमद, गैरिसन इंजीनियर मेजर अनुज, सभासद अजय कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें