फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश रक्षा का युवाओं में भर रहे जज्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
--
विज्ञापन

फोटो- 41
देश सेवा का युवाओं में भर रहे जज्बा
- पूर्व सैनिक ऋषिपाल सिंह सेना में भर्ती के लिए दे रहे निशुल्क कोचिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। भोजपुर के पूर्व सैनिक ऋषिपाल सिंह देश सेवा के लिए युवाओं में जोश व जज्बा भर रहे हैं। वह सेना में भर्ती के लिए युवाओं को निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं। तैयारी करने वालों को रोजाना दौड़ के साथ अन्य शारीरिक अभ्यास कराते हैं। उनसे प्रशिक्षण लेकर अब तक 15 युवा सेना का हिस्सा बन चुके हैं।
ऋषिपाल सिंह 1979 में राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। 2001 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने गांव के युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना शुरू किया। इसके लिए निशुल्क कोचिंग शुरू की। वह नियमित रूप से युवाओं की टोली लेकर तड़के ही फतेहगढ़ तक करीब आठ किलोमीटर की दौड़ लगवाते हैं। शारीरिक दक्षता के लिए भी अभ्यास कराते हैं। भर्ती के लिए जरूरी अन्य जानकारियां भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भुवन बरतरिया का कहना है कि ऋषिपाल की निशुल्क कोचिंग से कई युवा सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़े हैं।
----
कई युवाओं ने पाई सफलता
उनके प्रेरणा से गांव के अमित सेना ईएमई कोर में भर्ती हुए। गौरव पैरा कमांडो हैं। आर्मर कोर में देवेंद्र व सुनील हैं। मेडिकल कोर में राजवीर सिंह पहुंचे। रंजीत व रवि इंजीनियरिंग कोर में हैं। दिनेश सिंह, अनूप, सप्लाई कोर में हैं। इसी तरह कई अन्य युवा ऋषिपाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें