फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पैंटून पुल से गंगा में गिरी बीज व्यापारी की बाइक

Wed, 01 Jan 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पैंटून पुल से गंगा पार कर रहे बीज व्यापारी की बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में व्यापारी बच गया। पुल पर रेलिंग न लगे होने से हादसा हुआ है। व्यापारी ने गोताखोर व नाव की मदद से बाइक पानी से निकलवाई।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के लऊआ नगला मानपट्टी निवासी रजत दीक्षित गांव में ही खाद एवं बीज की दुकान चलाता है। बुधवार को रजत बाइक से गंगा पार इलाके के कढ़हार गांव में दुकानदारों को कीट नाशक दवाइयां देने गया था। दोपहर को वह बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में पैंटून पुल से गंगा नदी का पार करने के दौरान खड़ी बैल गाड़ी के पास से गुजरते समय बैल ने रजत को लात मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गंगा नदी में गिर गई। जबकि चालक रजत बच गया।
घटना की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंच गए। रजत ने बताया कि पुल पर रेलिंग न होने से हादसे का खतरा बना है। पटले भी ठीक से नहीं रखे गए। बाइक गिर जाने पर उसने नाविक व गोताखोर को रुपये देकर निकलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें