राजेपुर। मां के साथ खेत से घर लौट रहे बालक के ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए शहर लेकर आए। रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। पिता ने थाने में ऑटो चालक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी वीरभान की पत्नी सरोजनी व पुत्र अयांश (6) खेत से पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रहे ऑटो ने पुत्र के टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर होने पर लोगों ने ऑटो और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ऑटो और चालक को पकड़कर थाने ले आई। बालक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव घर लेकर चले गए। देर रात पिता वीरभान ने थाने पहुंच कर ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर दी। अयांश की एक बहन सना है।