फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर प्रधान से हाथापाई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी में सड़क निर्माण के लिए नाली की ईंट निकालने पर विवाद हो गया। इसमें ग्रामीण ने प्रधान से हाथापाई की। विवाद के बाद निर्माण रोक दिया गया। इस पर हंगामा हो गया। घटना की तहरीर थाने में दी गई।
विज्ञापन

गांव बिल्सड़ी में पंचायती राज से नरेश पांडेय के घर से संजीव के घर तक सड़क पर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को निर्माण में लगे मजदूर गांव के एक युवक के घर के सामने की नाली की ईंट निकाल रहे थे।
युवक ने नाली की जगह अपनी बताकर काम रुकवा दिया। जानकारी मिलने पर प्रधान अमर सिंह पहुंच गए। निर्माण रोक देने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रधान ने कहा कि पंचायत की ईंटों पर कब्जा भी कर रखा है, निर्माण भी नहीं होने दे रहे हो।
विज्ञापन

विवाद बढ़ जाने पर युवक ने प्रधान के साथ हाथापाई कर दी। इस पर हंगामा हो गया। हंगामा देख निर्माण में लगे मजदूर भाग गए। प्रधान ने थाने आकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें