फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुतला छीनने पर पुलिस से खींचतान, कांग्रेस शहर अध्यक्ष का कुर्ता फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को विकास भवन तिराहा पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में खींचतान हो गई। छीना-झपटी में शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा का कुर्ता फट गया। पुलिस ने पुतला कब्जे में लेकर प्रदर्शनकारियों को दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारी विकास भवन तिराहे से जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। एआईसीसी सचिव एवं उत्तर प्रदेश सहप्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
उन्हाेंने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णयों पर कई बार आपत्ति दर्ज की। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और निर्वाचन आयोग की आईटी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, मनीष द्विवेदी, अर्चना राठौर, शिवाशीष तिवारी, मृत्युंजय शर्मा, अनिल मिश्रा, मनोज गंगवार, शुभम तिवारी, रवीश द्विवेदी, उजैर, नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला, जुनैद खान, रिजवान अहमद ताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें