फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अड्डे पर यू-ट्यूबर और सुरक्षा गार्डों में हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीड़भाड़ वाले स्थान रोडवेज बस अड्डा पर रील बनाने पहुंचे यूट्यूबर गोल्डन बॉय की सुरक्षा गार्डों से हाथापाई हो गई। कुछ कर्मियों ने बमुश्किल मामला शांत किया। कर्मियों का कहना है कि रील बनाते समय लगी भीड़ में खड़े लोग बस आने पर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा पर एक गोल्डन बॉय यू-ट्यूबर कुछ साथियों के साथ शनिवार शाम के समय बस अड्डे पर पहुंचा। वह रील की शूटिंग करने लगे। उसी दौरान वहां भीड़ एकत्रित हो गई। बसों का अधिक आवागमन होने की वजह से भीड़ में खड़े यात्री बाल-बाल बच गए। बस चालक ने इसकी शिकायत की। उस समय बस अड्डा पर एआरएम अपने दफ्तर में बैठे थे। चालक एआरएम से शिकायत न कर दें, इसकी आशंका को देखते हुए बस अड्डा पर सुरक्षा में तैनात गार्ड नीलेश कुमार ने शूटिंग बंद करने के लिए कहा। यू-ट्यूबर ने मना किया तो दोनों में विवाद के बाद हाथापाई हो गई।
हाथापाई की सूचना मिलते ही पूछताछ कार्यालय में तैनात कर्मचारी भूदेव सिंह ने पहुंचकर दोनों को समझाकर मामला शांत किया। विवाद शुरू होते ही कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि यहां भीड़-भाड़ वाली जगह है। खुले में रील की शूटिंग से दुर्घटना हो सकती थी। गोल्डन बॉय के अरमान वर्मा ने रोडवेज बस अड्डे पर तैनात गार्डों पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें