फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों में हाथापाई

विज्ञापन
गांव नया नगला में मोनिका यादव व नारेबाजी करते समर्थक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव नया नगला में सपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के आमने-सामने होने पर नारेबाजी के बीच हाथापाई हो गई। सपा प्रत्याशी की पत्नी व ब्लाक प्रमुख और निर्दलीय प्रत्याशी की पुत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रचार करने के लिए गांव पहुंचीं थीं। सोशल मीडिया पर सपा प्रत्याशी समर्थकों को खदेड़ने का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

विकास खंड मोहम्मदाबाद के गांव नया नगला में रविवार शाम को अमृतपुर से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव अपने पिता के पक्ष में प्रचार कर रहीं थीं। इसी दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की पत्नी व नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अनीता रंजन समर्थकों के साथ पति के पक्ष में गांव में माहौल बनाने पहुंच गईं। अचानक दोनों का आमना-सामना हो गया। इस पर दोनों के समर्थक नारेबाजी करने लगे। मामला बिगड़ने पर समर्थकों में हाथापाई होने लगी।
इससे वहां अफरातफरी मच गई। गांव में लोगों की भीड़ लग गई। गांव के लोग समर्थकों को शांत करने का प्रयास करते रहे। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी के समर्थकों को गांव से खदेड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वहीं मोनिका यादव एक घर की छत पर समर्थकों के साथ चढ़ गईं। पूरे क्षेत्र में वायरल वीडियो को लेकर चर्चा चलती रही। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें