फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जुलाई तक होंगे स्कूटनी को ऑन लाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रूटनी को ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई तक होंगे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं से 22 जुलाई तक स्क्रूटनी को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह व्यवस्था पहली बार लागू हुई है।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं को स्क्रूटनी कराना है वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्रा को निर्धारित फीस चालान के माध्यम से जमा करनी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट, फीस जमा वाले मूल चालान को रजिस्टर्ड डाक से बोर्ड से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में 22 जुलाई तक भेजना होगा। डीआईओएस ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए पांच सौ रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पहली बार लागू हुई है।
विज्ञापन

एक जुलाई से मिलेंगे डिजिटल अंकपत्र
फर्रुखबाद। यूपी बोर्ड के नए नियमों के तहत छात्र-छात्राओं को पहली बार बोर्ड सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र एक जुलाई से मिलना शुरू हो जाएंगे। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलने वाले डिजिटल अंकपत्र को संबंधित कालेज के प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा। डिजिटल अंकपत्र से छात्र-छात्राएं स्नातक व अन्य कक्षाओं में प्रवेश पा सकेंगे। अंकपत्र व प्रमाण पत्र की हार्ड कापी (मूल कापी) 15 जुलाई के बाद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें