फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों पर कसा शिकंजा

Sat, 28 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ब्लूबेल की बस को देखते नगर शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार को नगर शिक्षाधिकारी ने पांच प्राइवेट स्कूलों और संचालित स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया है। स्कूलों को एक सप्ताह में वाहनों की फिटनेस रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। नगर शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने फतेहगढ़ स्थित आरआरपी पब्लिक स्कूल पहुंच स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। प्रबंधन तंत्र ने बच्चों को लाने ले जाने के लिए 4 बसें और 2 वैन होने की जानकारी दी। नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ब्लूबेल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या माला दुबे ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित में सूचना भी दे दी है कि उनके स्कूल में न तो कोई निजी वाहन लगा है और न ही किसी को अटैच किया गया है।
विज्ञापन


नगर शिक्षाधिकारी को स्कूल के गेट पर एक बस खड़ी मिली जिस पर ब्लूबेल लिखा था। पूछने पर प्रधानाचार्या ने बताया बस मालिक अपनी मर्जी से लिखवाए है। इस पर नगर शिक्षाधिकारी ने एआरटीओ को बस सीज करने के लिए पत्र भेजा है। सनबीम पब्लिक स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने के लिए एक मैजिक और एक ट्रैवलर बस होने की बात बताई। इस पर प्रबंध तंत्र को मैजिक हटाकर मानक के अनुसार वाहन लगाने के निर्देश दिए हैं। पुल मंडी स्थित बाल विद्या मंदिर में किराए के टेंपो से बच्चों को लाने की बात बताई गई। इस पर नगर शिक्षाधिकारी ने प्रबंध तंत्र को टेंपो हटाकर मानक के अनुसार वाहन लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। यहां नर्सरी की कक्षाएं भी अवैध रुप से चलती मिली। नगर शिक्षाधिकारी ने बताया स्कूलों को नोटिस जारी कर मानक के अनुसार वाहन लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें