फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन जर्जर होने पर भड़के अभिभावक, बीईओ को घेरा

विज्ञापन
गांव बौर बंगश नगर में प्राथमिक विद्यालय के कक्षा का टूटा पड़ा लिंटर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल। गांव बौरा बंगश नगर के प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाने पर अभिभावक भड़क गए। बीईओ को घेरकर स्कूल में प्रदर्शन किया। बच्चों को घर भेज दिया। चेतावनी दी कि बारिश से पहले समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूल के सभी 71 बच्चों के साथ शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल के मुख्य भवन के एक कक्ष का लिंटर वर्ष 2011 में गिर गया था। तब से पूरा भवन जर्जर है। स्कूल की शिक्षा समिति के अलावा शिक्षक व ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन भवन का निर्माण तो दूर मरम्मत भी नहीं कराई गई।
शुक्रवार सुबह स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मालती देवी, सहायक अध्यापक रिंकू, शिक्षामित्र रामवीर, रेखा व 30 बच्चे थे, तभी 25-30 अभिभावक स्कूल पहुंच गए। शिक्षा समिति के अध्यक्ष जसवीर भी साथ में थे।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापक से कहा कि भवन जर्जर होने से उनके बच्चों की जान खतरे में रहती है। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने कहा कि जर्जर भवन की जानकारी अधिकारियों को है। भवन बनवाना उनका काम नहीं है। इससे अभिभावक भड़क गए और नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। उन्होंने शिक्षकों को घेर लिया और बच्चों को घर भेज दिया।
अभिभावक स्कूल परिसर में भवन निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना बीएसए को दी गई। बीईओ राजेश श्रीवास्तव क्षेत्र में ही थे। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। अभिभावकों ने बीईओ से कहा कि बच्चे गर्मी में भी धूप में बैठते हैं। इसलिए धूप में ही बैठकर बात होगी। इस पर उनकी अभिभावकों से नोकझोंक हुई।
अभिभावकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। बीईओ ने कहा कि टेक्निकल जांच के बाद ही नए भवन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस पर अभिभावकों ने फिर हंगामा कर दिया।
बीईओ ने कहा कि वे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। 30 सितंबर तक स्कूल का कायाकल्प कराया जाएगा। इस पर अभिभावक शांत हो गए। इस दौरान गांव के सत्यवीर, बहोरन, ओमप्रकाश, आशीष, इंद्रपाल, नरेंद्र, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें