फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

157 स्कूलों में 1.93 करोड़ से बनेगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाने पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। जिले के 157 स्कूलों में 1.93 करोड़ की लागत से स्मार्ट क्लास बनाईं जाएंगी। इसके लिए स्कूलों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 1576 परिषदीय विद्यालय और पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। वर्तमान में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत 328 परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में 157 और परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास खोले जाने का सरकार ने निर्णय लिया है। ब्लाक वार स्कूल चिह्नित होकर परियोजना निदेशक कार्यालय से बीएसए कार्यालय में सूची आ गई है।
प्रत्येक विद्यालय में 35 हजार में कंप्यूटर सिस्टम, 27200 में स्क्रीन समेत प्रोजेक्टर, 43200 रुपये में स्मार्ट टीवी, 18000 में इनवर्टर लगाया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट मिलेगा। इंटरनेट के लिए दो सौ रुपये प्रति माह कंपोजिट ग्रांट से प्रधानाध्यापक खर्च कर सकेंगे। डीसी भारती मिश्रा ने बताया कि परियोजना कार्यालय से विद्यालयों की सूची आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें